कुल पृष्ठ दर्शन : 11

काव्य गोष्ठी संग विशेषांक लोकार्पित

प्रयागराज (उप्र)।

भव्य समारोह में डॉ. गीता सिंह को शैल तनया स्मृति सम्मान-२०२४ दिया गया। गीता हॉस्पिटल (टैगोर टाउन) में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश मिश्र ने की। मुख्य अतिथि प्रो. सुनील विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि शहर समता महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना रही।
इसका शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के पश्चात अनामिका तिवारी की वाणी वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया। तत्पश्चात डॉ. गीता सिंह को स्मृति चिन्ह, शाल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री मिश्र ने कहा कि डॉ. गीता सिंह की रचनाएँ जीवन के विभिन्न रंगों को समेटे हुए है। मुख्य अतिथि ने कहा कि गीता सिंह एक सजग कवयित्री है, जिनकी रचनाओं में समाज का विस्तृत चित्रण स्पष्ट रूप से दिखता है। रचना सक्सेना और विवेक सत्याशुं ने भी विचार व्यक्त किए।
सम्मान के बाद महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण एवं इकाई की गोष्ठी हुई। जया मोहन, रचना सक्सेना, श्री मिश्र, उमेश श्रीवास्तव, नंदिता व धीरेन्द्र नागा आदि ने अपनी सुंदर रचनाओं द्वारा इसे सफल बनाया। संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया। पं. राकेश मालवीय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।