कुल पृष्ठ दर्शन : 6

hindi-bhashaa

काव्य गोष्ठी से मनाया प्रो. सोम ठाकुर का प्राकट्य महोत्सव

आगरा (उप्र)।

कालजयी रचनाओं के रचयिता प्रो. सोम ठाकुर का प्राकट्य महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आगरा के तत्वावधान में ९१ वसंत पूरे करने के उपलक्ष्य में प्रो. ठाकुर के आवास पर उनका प्राकट्य महोत्सव काव्य-गोष्ठी से आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सम्राट डॉ. राजेन्द्र मिलन ने की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह ‘राज’ ने सोम जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गीतकार सुशील सरित, विशिष्ट अतिथि दोहा सम्राट अशोक ‘अश्रु’ जी ने सोम जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर अपनी रचना का पाठ किया। गीतकार कुमार ललित ने ‘सृष्टि का विज्ञान सांसों की सतत् आराधना है’ रचना का पाठ किया। कवयित्री निशिराज, रामेंद्र शर्मा’ रवि’, विनय बंसल पदमावती पदम आदि ने रचनाएँ सुनाकर सभी को श्रृंगार रस में सभी को भिगो दिया। प्रधान संपादक सुश्री रजनी सिंह, योगेश शर्मा और राजकुमार जैन ने भी सोम जी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। कुशल संचालन कवि डॉ. यशोयश ने किया। अमित दान सिंह ने आभार ज्ञापित किया।