कुल पृष्ठ दर्शन : 186

You are currently viewing काव्य पाठ में रचनाकार सुखमिला अग्रवाल बनीं विश्व कीर्तिमान विजेता

काव्य पाठ में रचनाकार सुखमिला अग्रवाल बनीं विश्व कीर्तिमान विजेता

नई दिल्ली।

जयपुर की कवयित्री सुखमिला अग्रवाल ‘भूमिजा’ का नाम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर उन्हें संस्था द्वारा ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। विद्या प्रकाशन व बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (बाजपुर, उत्तराखंड) द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े आभासी कवि सम्मेलन में ‘भूमिजा’ ने सहभागिता कर विश्व कीर्तिमान में जयपुर शहर को विश्व पटल पर आलोकित किया। कार्यक्रम के संस्थापक बादल ‘बाजपुरी’, सरंक्षक पंकज शर्मा और राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा ने अनवरत ४०० घण्टे चले (३५ देशों के ३९७० कवियों ने भाग लिया) सम्मेलन के कीर्तिमान हेतु इन्हें सम्मानित करते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply