कुल पृष्ठ दर्शन : 9

hindi-bhashaa

क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा सम्मान घोषित

इंदौर (मप्र)।

‘क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर’ द्वारा वर्ष २०२५ के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। ये सम्मान २ नवम्बर को श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में दिए जाएंगे।

संस्था के अध्यक्ष सतीश राठी ने बताया कि क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान संतोष सुपेकर (उज्जैन) को एवं क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान डॉ. ध्रुव कुमार (पटना) को दिया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान राममूरत ‘राही’ (इंदौर) व क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान डॉ. दीपा मनीष व्यास (इंदौर) को दिया जाना है। इनके अतिरिक्त देश-प्रदेश के कुछ प्रमुख साहित्यकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।