कुल पृष्ठ दर्शन : 9

खूब तालियाँ बटोरी काव्य गोष्ठी में

जबलपुर (मप्र)।

सशक्त हस्ताक्षर की ३९ वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद हुई। मुख्य अतिथि रत्नेश सोनकर (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) रहे।

     संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपनी वाणी से सभी का स्वागत किया। सरस्वती वंदना सुशील श्रीवास्तव ने की। अध्यक्षता रत्ना श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि गीतकार अभय तिवारी, चम्पादेवी श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक और व्यंग्यकार अभिमन्यु जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर रत्नेश सोनकर को सशक्त जनसेवा सम्मान, चम्पा देवी को सशक्त समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ इन्द्रसिंह राजपूत ने किया। ज्योति खरे, अर्चना वर्मा, सरोज खरे और कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी। सभी ने अपनी कविताओं से खूब गुदगुदाया और तालियाँ बटोरी। इस मौक़े पर हिन्दी सेवी कवि संगम त्रिपाठी ने हिन्दी के उत्थान की बात कही। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार डॉ. मुकुल तिवारी ने माना।