गाजीपुर (उप्र)।
प्रख्यात रचनाकार द्वय स्व. डॉ. विवेकी राय एवं स्व. चन्द्रदेव शर्मा निशेष जी के स्मृति में १७ अक्टूबर शुक्रवार को गाजीपुर काव्य संगम एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। समस्त काव्य प्रेमी उक्त साहित्यिक आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
स्वागत संयोजक कुंज बिहारी राय और प्रमुख संरक्षक सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर १ बजे से यह आयोजन नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन एवं थाना के निकट (गाजीपुर) में होगा। उक्त आयोजन में अपने समस्त रचनाकार भाई-बहन साथ सादर आमंत्रित हैं। सहभागी बनने रचनाकारों की सूची १४ अक्टूबर तक प्रेषित (९४५०३६४२९२)
करें, जिससे उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।