पाली (राजस्थान)।
गोविंद गोपाल गौ भक्त संघ द्वारा गाय के महत्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख अब ३१ जुलाई है। इसके लिए निर्देश अनुसार आलेख भेजना है, जिसमें प्रथम पुरस्कार ५१००₹ है।
संघ से प्रदत्त जानकारी अनुसार गौ सेवा के लिए लोगों को जागरूक करने की श्रृंखला को बढ़ाते हुए यह प्रतियोगिता की जा रही है। इसमें सभी भाग ले सकते हैं। स्पर्धा के विषय ‘गौ हित अनुसंधान’ पर पारितोषिक में विजेताओं को द्वितीय पुरस्कार ३१०० ₹ व सम्मान-पत्र और तृतीय २१०० ₹ व सम्मान-पत्र सहित ५ सराहनीय सहभागिता सम्मान-पत्र भी प्रेषित किए जाएंगे।
गौ की उपयोगिता, दूध, गोबर-खाद, श्रद्धा भाव, प्रेरणा, पालन और
गौ हत्या कैसे बंद हो आदि पर विस्तार से बिंदुओं को समाहित करते हुए आलेख हिंदी (देव नागरी लिपि में) में सुपाठ्य अक्षरों में लिखे कागज की पीडीएफ बना कर परिचय सहित ५००-१५०० शब्द सीमा में प्रविष्टि व्हाट्सप्प (७३५७९८०८७५) पर भेजनी है।