कुल पृष्ठ दर्शन : 22

‘चंदन’ की साझा कृति ‘भारत के प्रतिभाशाली कवि’ दिखेगी पुस्तक मेले में

धनबाद (झारखंड)।

वृंदावन कॉलोनी निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कई साहित्यिक संस्थाओं के संस्थापक-पदाधिकारी वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ (भारत के ३१ प्रतिभशाली कवियों में शामिल) की साझा कृति ‘भारत के प्रतिभाशाली कवि’ को दिल्ली के प्रगति मैदान में देखा जा सकेगा। इसे १० जनवरी से आयोजित पुस्तक मेले में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

कई राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन में अपनी साहित्य साधना से राष्ट्रीय पहचान बनाने में कामयाब ‘चंदन’ की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय साहित्यकार विनय शर्मा ‘दीप’, डॉ. अंजना सिन्हा, डॉ. अलका वर्मा, डॉ. सुप्रिया शिखा, डॉ. श्याम किशोर प्रसाद, सम्पादक डॉ. जनार्दन सिंह और सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच (धनबाद) के अध्यक्ष राजेश राय, के.सी.एन. क्लब (धनबाद) के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, भोजपुरी सरधा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिलाश्री तिवारी, महासचिव संतोष ओझा प्रभाकर आदि ने बधाई दी है।