दिल्ली।
बाल साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ (मप्र) द्वारा रचित उपन्यास ‘चंद्रबस्ती का रहस्य’ को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (भारत सरकार) द्वारा किशोरों के लिए भारतीय साहित्य पुस्तकमाला के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
इसमें लेखक ने चंद्रमा पर भविष्य में मानव बस्ती बसने की संभावना को आधार बनाकर रोमांचक और विचारोत्तेजक कथा रची है। ज्ञात हो कि श्री क्षत्रिय प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार हैं, जिनकी रचनाएँ बाल पाठकों के बीच लोकप्रिय हैं। न्यास द्वारा इस उपन्यास को स्वीकृति मिलना लेखक की उपलब्धि है। इन्हें मित्रों ने इसके लिए बधाई दी है।