ग्वालियर(मध्यप्रदेश)।
भारत के मशहूर हास्य कवि प्रदीप चौबे का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वे ७० वर्ष के थे। उनके निधन से साहित्य जगत गम में डूब गया है।
दरअसल श्री चौबे अपने तीखे व्यंग्य के साथ हास्य से रूढ़िवादी मानसिकता पर चोट के लिए भी जाने जाते थे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी प्रदीप चौबे को दिल में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सभी को हँसाने वाले एक कवि के यूँ चले जाने से सभी स्तब्ध हैं। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे।
२६ अगस्त १९४९ को जन्में प्रदीप चौबे के बिना हर हास्य महफिल अधूरी थी। उनके करीबियों का कहना है कि वो जितना लोगों को हँसाते थे,उतना ही अपने अंदर के गम को छुपाए रहते थे, उन्हें गाल ब्लैडर का कैंसर भी था। पिछले दिनों छोटे बेटे के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। निधन पर हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार भी श्रद्धासुमन अर्पित करता है।
Comments are closed.