बैंगलोर (कर्नाटक)।
बेंगलुरु के वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ को भारतीय संस्कृति के उन्नयन व भाषाओं के संवर्धन में उल्लेखनीय रचनात्मक अवदान हेतु अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा ‘विश्व विभूति’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दमन में आयोजित २०वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश नीरव व प्रसिद्ध साहित्यकार सागर त्रिपाठी द्वारा दिया गया। ज्ञात हो कि ‘मर्मज्ञ’ को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।