लुंबिनी (नेपाल)।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नारी-पुरुष समानता अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को को प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया है। करीब १७८ महिला रचनाकारों की सहभागिता में से कुल ३२ का चयन कर आपको पुरस्कृत किया गया है।
देश-विदेश की लेखिकाओं को प्रोत्साहित करने तथा नेपाल-भारत मैत्री विकास के उद्वेश्य से इस स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें ‘शाहीन’ की रचना को पहला स्थान मिला है। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत तथा तंजानिया से रचनाकारों की सहभागिता रही, जिसमें से ३२ रचनाओं का चयन किया गया। राजस्थान के जोधपुर जिले की ख्याति प्राप्त लेखिका डॉ. खानम को संस्थान अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु एवं सचिव चरना कौर
ने भी बधाई दी है। लेखन प्रतिभा की धनी ‘शाहीन’ को पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं।