कुल पृष्ठ दर्शन : 3

hindi-bhashaa

दिग्गज मुरादाबादी को याद किया, जितेन्द्र कमल ‘आनन्द’ सम्मानित

पुण्यतिथि-संगोष्ठी…

मुरादाबाद (उप्र)।

मुरादाबाद मंडल की संस्था साहित्यिक मुरादाबाद की ओर से साहित्यकार स्मृतिशेष दिग्गज मुरादाबादी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार जितेन्द्र कमल ‘आनन्द’ को अंग-वस्त्र, मान-पत्र और श्रीफल भेंट कर दिग्गज मुरादाबादी स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।
सिविल लाइन स्थित दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में इस समारोह का शुभारंभ सह संयोजक मनोज मनु द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। साहित्यिक मुरादाबाद के संस्थापक डॉ. मनोज रस्तोगी ने स्मृतिशेष दिग्गज मुरादाबादी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। वंदे भारत संस्था की ओर से धवल दीक्षित एवं मयंक शर्मा ने ‘आनंद’ को भारत माता का चित्र भेंट किया। साहित्यकार राम किशोर वर्मा ने सम्मानित जितेन्द्र कमल का परिचय प्रस्तुत किया। समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार उमाकांत गुप्त ने कहा दिग्गज जी की बाल कविताओं में बच्चों का मनोवैज्ञानिक चित्रण मिलता है। इस अवसर पर दिग्गज मुरादाबादी की रचनाओं की सस्वर प्रस्तुति डॉ. पूनम बंसल, अनुराग रुहेला, डॉ. रीता सिंह और डॉ. पुनीत कुमार ने की। डॉ. महेश ‘दिवाकर’, डॉ. मुहम्मद आसिफ हुसैन, डॉ. प्रेमवती उपाध्याय व डॉ. कृष्ण कुमार नाज़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
आभार संयोजक राजीव सक्सेना ने व्यक्त किया।