बोकारो (झारखण्ड)।
राजभाषा हिंदी संगठन को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। यह न केवल कार्यालयी कार्यों को सरल बनाती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ बनाने का सरल माध्यम भी है। दैनिक कार्यशैली में राजभाषा को अपनाएं।
सीसीएल कथारा क्षेत्र में राजभाषा माह के समापन समारोह (ऑफिसर्स क्लब) में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि यह सन्देश दिया। शुरूआत दीप प्रज्वलन व गीत से हुई। संजय कुमार ने कर्मचारियों व अधिकारियों को हिंदी के उपयोग और प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। समारोह में राजभाषा माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजभाषा के नोडल अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंधक जयंत कुमार ने दिया।