कुल पृष्ठ दर्शन : 19

नरेंद्र मोहन स्मृति साहित्य सम्मान घोषित, ५ लाख का पुरस्कार

अभियान ‘हिंदी हैं हम’…

दिल्ली।

 

समाचार-पत्र दैनिक जागरण अपने अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के अंतर्गत लेखकों को सम्मान देने जा रहा है। इसके अंतर्गत जिन लेखकों की कृति ने पठनीयता, गुणवत्ता और विषय के आधार पर वर्ष २०२४ में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, उन्हें नरेंद्र मोहन स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख ७ सितम्बर है।

दी गई सूचना अनुसार यह सम्मान पूर्व प्रधान संपादक और लेखक नरेंद्र मोहन की स्मृति में प्रकाशित कृति को मौलिकता, पठनीयता, गुणवत्ता और विषय की कसौटी पर कसकर नगद सम्मान राशि के तौर पर दिया जाएगा। इस वर्ष सम्मान २०२४ में प्रकाशित पुस्तक के लिए चयनित लेखक को सम्मान राशि के तौर पर ५ लाख ₹ में दिया जाएगा। हिंदी भाषा को बल और विस्तार देने के लिए इस ऐतिहासिक मुहिम के अंतर्गत हिंदी में पहली बार ‘दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर’ की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। बेस्टसेलर को ४ श्रेणियों में बांटा जाता है। सूची के आधार पर ३ पुरस्कार (हिंदी बेस्टसेलर, उत्तम में सर्वोत्तम और नवांकुर) इस वर्ष से दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में कविता, अनुवाद, कथेतर और कथा विधा में सर्वश्रेष्ठ किताबों के लेखकों को पुरस्कार राशि ५० हजार ₹ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान हेतु किसी कृति का प्रस्ताव प्रकाशक, लेखक, संस्था या अन्य कोई भी भेज सकते हैं। नियम के लिए वेबसाईट (jagranhindi.in) देख सकते हैं।