इन्दौर।
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नारी शक्ति पर लिखी पुस्तकों का विमोचन किया। प्रतिनिधि मंडल ने इन्दौर के लालबाग में आयोजित होने वाले सेवा मेले की गतिविधियों से अवगत कराया, साथ ही निमंत्रण भी दिया।
हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउण्डेशन प्रचार प्रमुख जवाहर मंगवानी ने बताया कि नारी शक्ति साहित्य में महिलाओं की स्थिति और उनके जीवन से जुड़ी समस्याओं को दिखाया गया है। नारी शक्ति पर लिखी गई ८ पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में विमानतल के वीआईपी लाउंज में किया गया। विमोचन के दौरान अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, विनोद बिड़ला, विनीता धर्म सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे। नारी शक्ति पर साहित्य को मुख्यमंत्री ने न सिर्फ देखा, बल्कि पढ़ा और साहित्यकारों की सराहना भी की।