चरखी दादरी (हरियाणा)।
निर्मला हिंदी साहित्य रत्न सम्मान हेतु निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति ने ३ वर्ग में करीब २७ नाम चयनित किए हैं। यह सम्मान ७ सितम्बर को कुरुक्षेत्र में भव्य समारोह में दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति ने हिंदी उत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-पुरस्कार समारोह-२०२५ में रक्तदान भीष्म मधुकांत सारस्वत शिरोमणि सम्मान के लिए विनोद पाल होल्कर का चयन किया है।इसी तरह निर्मला समाज एवं पत्रकारिता सेवा सारस्वत सम्मान में डॉ. राजेश ठाकुर (दिल्ली), सुनील शर्मा (चण्डीगढ़), प्रो. उन्मेष मिश्र (हरियाणा) एवं गीतिका (दिल्ली) को चुना है। निर्मला हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार के लिए प्रबोध कुमार गोविल, कुमुद वर्मा, एकता व्यास, प्रयाग तिवारी, सुरेश बाबू मिश्रा, प्रो. हरीश अरोड़ा, डॉ. राकेश चक्र, विवेक रंजन श्रीवास्तव (मप्र), प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. शिव कुमार शर्मा, प्रो. प्रणव शास्त्री, डॉ. पूजा खोरवाल, मंजू किशोर ‘रश्मि’, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. तेजेंद्र पाल, प्रो. कमलेश, प्रो. मंजूपुरी, प्रो. ममता चौरसिया, अमित कुमार मल्ल, प्रो. प्रवेश कुमारी, प्रो. कल्पना और माताप्रसाद शुक्ल को चयनित किया गया है।