कुल पृष्ठ दर्शन : 22

नि:शुल्क संकलन हेतु लघुकथाएं आमंत्रित

दिल्ली।

सभी साहित्यिक साथियों को सूचित किया जाता है कि एक लघुकथा संकलन निकालने की योजना है। यह इस मायने में विशेष होगा कि इसकी विषयवस्तु केवल और केवल दिव्यांग विमर्श होगी। इच्छुक साथी अपनी ५ लघुकथाएँ व्हाट्सएप संख्या (९८६८९१७५८ ८) पर प्रेषित कर सकते हैं।
संकलक एस.जी.एस. सिसोदिया के अनुसार यह योजना बिल्कुल नि:शुल्क है। प्रकाशन पश्चात् १ प्रति भी दी जाएगी। प्रेषक को कथा के अंत में नाम, सम्पर्क संख्या, ई-मेल और शहर का नाम भी अवश्य लिखना है। उक्त कथाएं ३१ दिसंबर २०२४ तक प्राप्त हो जानी चाहिए।