कुल पृष्ठ दर्शन : 150

You are currently viewing पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिस्पर्धा के लिए रचनाएं आमंत्रित

पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिस्पर्धा के लिए रचनाएं आमंत्रित

इंदौर (मप्र)।

पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान एवं विकास केंद्र द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण साहित्य उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत साहित्यिक विधाओं में ४ प्रतिस्पर्धा के लिए रचनाएं २८ मई २०२३ तक ली जाएंगी।
केन्द्र की सामाजिक एवं शैक्षणिक समन्वयक डॉ. संगीता भारूका ने बताया कि इसके अंतर्गत साहित्यिक विधाओं में लघुकथा, कविता, कहानी एवं रिपोर्ताज प्रतिस्पर्धा (पर्यावरण संरक्षण पर आधारित) में प्रविष्टि ली जाएंगी। प्रत्येक विधा में ५ पुरस्कार दिए जाएंगे। मौलिक रचनाएं ई-मेल (ceprd1996@gmail.com) पर प्रेषित की जा सकती हैं।

Leave a Reply