कुल पृष्ठ दर्शन : 5

पुस्तक का विमोचन किया, कविता-ग़ज़ल सुनाई

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)।

विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री अतुल सावे, ज्येष्ठ साहित्यकार डॉ. ऋषिकेश काम्बले तथा साहित्यकार आशा खरतडे-डांगे ने एड. टी. शिपे उर्फ सूर्यकांत काका द्वारा लिखित पुस्तक ‘माझी आई गिरजाबाई’ का विमोचन किया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. काम्बले ने की।
इस अवसर पर श्री सावे ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों के मन को अवश्य स्पर्श करेगी और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ की याद दिलाएगी। डॉ. काम्बले ने कहा कि यह पुस्तक हृदय को पिघला देने वाली कृति है।
श्रीमती डांगे ने कहा कि लेखक ने माँ के जीवन, त्याग और संस्कारों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर ग़ज़लकार गिरीश जोशी ने माँ पर सुंदर ग़ज़ल प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रा. डॉ. सुशील सातपुते ने माँ पर कविता प्रस्तुत की। ‘साहित्य तेज’ समाचार पत्र की संपादक सुप्रिया जाधव ने भी शुभकामनाएं देते हुए माँ पर प्रभावशाली कविता सुनाई। लेखक श्री शिपे ने अपना मनोगत व्यक्त किया।
संचालन दीपक नागरे ने किया। विजय शिपे ने आभार व्यक्त किया।