कुल पृष्ठ दर्शन : 13

You are currently viewing पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा ‘पानी पंचायत’ पुस्तक विमोचित

पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा ‘पानी पंचायत’ पुस्तक विमोचित

नई दिल्ली।

जल संरक्षण के क्षेत्र में पिछले ५ दशक से महत्वपूर्ण कार्य कर रहे तरुण भारत संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हिंदू कॉलेज सांगानेरिया सभागार (दिल्ली विश्वविद्यालय) में ‘विश्‍व जल दिवस’ पर ‘पानी पंचायत’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास और तरुण भारत संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

इस अवसर पर देशभर के पर्यावरणविदों, जल विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों सहित ५०० से अधिक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने की, जबकि मंच पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, जनजातिय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह, दिल्ली विवि के अधिष्ठाता प्रो. रंजन त्रिपाठी, न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, नालंदा प्रकाशन के अध्यक्ष नीरज कुमार और श्याम सहाय मौजूद रहे। पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘पानी पंचायत’ का विमोचन पूर्व मंत्री डॉ. जोशी ने किया। इसमें जल संरक्षण के कार्यों को संकलित किया गया है।