कुल पृष्ठ दर्शन : 564

You are currently viewing प्राकृतिक छटा

प्राकृतिक छटा

फिजी यात्रा:विश्व हिंदी सम्मेलन..

भाग-१०

होटल शेरेटन एकदम समुद्र किनारे बना हुआ है। फिजी देश का सबसे श्रेष्ठ उत्तम होटल माना जाता है। पाँच सितारा सुविधाएं अपनी जगह हैं, लेकिन वहां का प्राकृतिक सौष्ठव देखते ही बनता था। हमारे कक्ष की बड़ी खिड़कियाँ खोलते ही सामने समुद्र तट होता था। सबसे अच्छी बात यह थी कि उस होटल में केवल भूतल और प्रथम तल पर ही अतिथि कक्ष बने हुए थे। वे सब स्वतंत्र कॉटेज के रूप में थे। अन्यथा इन दिनों पाँच सितारा होटल्स में १०-१० मंजिल तक बिल्डिंग तान दी जाती है, किंतु प्राकृतिक छटा अनुपस्थित होती है। समुद्र तट पर संध्या के समय घूमना। वहीं समुद्र किनारे लगी हुई आराम कुर्सियों पर लेट कर ऊपर खुले आसमान के नीलेपन को निहारना। नीचे विशाल नीला सागर, जो हिलोरे लेकर आपके पैरों तक चला आता है। ऐसा लगता है मानो हम दो विराट सत्ताओं के बीच एक बिंदु की तरह ध्यानस्थ हो गए हों। समष्टि में एक व्यक्ति का अस्तित्व छोटा होकर भी कितना विराट हो जाता है, यह अनुभूति वहीं बैठ कर की जा सकती है।

Leave a Reply