भोपाल (मप्र)। बाल साहित्य शोध सृजन पीठ (साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद, मप्र) द्वारा २२ फरवरी को दोपहर २ बजे से ‘बदलता बाल मन एवं बाल साहित्य की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा रखी गई है। इस अवसर पर काव्यपाठ भी होगा।
अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और पीठ की निदेशक डॉ. मीनू पांडेय के अनुसार श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर के सरजू प्रसाद पुस्तकालय, भारती भवन में यह आयोजन होगा। इसका संयोजन गोपाल माहेश्वरी करेंगे। कार्यक्रम में नगर के सभी साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
कुल पृष्ठ दर्शन : 4