कुल पृष्ठ दर्शन : 588

बिखरने न देना भारत को

हेमराज ठाकुर
मंडी (हिमाचल प्रदेश)
*****************************************

लड़ी लड़ाइयां कई है अब तक,
थी इतिहास में तीर-तलवारों से
सियासी लड़ाइयां लड़ी जाती है,
आज जाति-धर्म की तकरारों से।

अरे जागो भारतवासी आज तो,
समझो कि भारत देश हमारा है
हिन्दू, मुस्लिम और सिख, ईसाई,
हैं सब भाई, यही हमारा नारा है।

कद्र करो अब इक-दूजे की यारों,
किसी को जाति धर्म में मत बांटो
जो बांट रहे हैं सियासत के माहिर,
आओ मिलकर उनको सब डांटो।

आजादी से लेकर अब तक इन्होंने,
बारी-बारी से खेल बस यही खेला
ये करते रहे फैला कर नफरत राज है,
जाति धर्म के कहर को जनता ने झेला।

अखण्ड भारत की तस्वीर को यारों,
सियासी बहकावों पर यूँ मत तोड़ो
देश बड़ा है जाति, धर्म और सत्ता से,
नफरत का ठीकरा देश पर मत फोड़ो।

टूटे भारत कई टुकड़ों में, है साजिश,
संस्कृति पर भी तो हुआ है हमला।
हम फूल बनें इस भारत फूलदान के,
हो हिंदुस्तान ही हम सबका गमला।

बिखरने न देना भारत देश को,
इनकी साजिश को नाकाम करो।
आओ तोड़ें ये नफरत की दीवारें,
मिल के एक-दूजे में प्यार भरो॥

हमारी अन्य रचनाएँ भी पढ़िए...

प्रकृति का आनंद

प्रकृति का आनंद

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर (मध्यप्रदेश)******************************** मैं चली अकेली,समुद्र के किनारे-किनारेरास्ता लम्बा अवश्य,किंतु लक्ष्य तय करना है।…
‘बढ़ते कदम’ समारोह ८ को, पुस्तक लोकार्पण संग लघुकथा पाठ भी

‘बढ़ते कदम’ समारोह ८ को, पुस्तक लोकार्पण संग लघुकथा पाठ भी

भोपाल (मप्र)। लघुकथा शोध केंद्र समिति (भोपाल) एवं दिल्ली शाखा द्वारा अखिल भारतीय लघुकथा-पर्व ‘बढ़ते…
कल्पकथा काव्य महाकुंभ होली महोत्सव में उड़े काव्य के रंग

कल्पकथा काव्य महाकुंभ होली महोत्सव में उड़े काव्य के रंग

सोनीपत (हरियाणा)। प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित एवं सद साहित्य…