कुल पृष्ठ दर्शन : 177

You are currently viewing ‘हम हिन्दुस्तानी-१२’ में किया सुंदर गीतों से सराबोर

‘हम हिन्दुस्तानी-१२’ में किया सुंदर गीतों से सराबोर

नागपुर (महाराष्ट्र)।

विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत वीर तथा वीरांगनाओं को समर्पित देशभक्ति कार्यक्रम ‘हम हिन्दुस्तानी-१२’ आयोजित किया गया। मधुरम सभागृह में इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका शक्ति ठाकुर (निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री) का स्वागत विदुषी साहित्यकार मीरा जोगलेकर ने किया। संयोजिका मीनू भट्टड़ ने परिचय दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा शशि तिवारी ने बताया कि, विशेष अतिथि श्रीमती अंजू चोपरा का स्वागत मंच की पूर्व संयोजिका विमलेश सूर्यवंशी ने स्मृति चिन्ह देकर किया। इनका परिचय ज्योति हेड़ा ने दिया। कार्यक्रम का आरंभ ‘अनेकता में एकता’ माँ भारती की अखंडता की प्रार्थना करते हुए भारत के अंखड नक्शे के विमोचन द्वारा किया गया। इसमें कवयित्री अर्चना चौबे भी सम्मिलित हुई। मंच की संयोजिका स्व. सुनीता गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गायिका विद्या बोरकर ने देशभक्ति गीतों के प्रवाह से देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
प्रतियोगिता ‘मेरी शान तिरंगा है’ में प्रथम विजेता सदस्या मधु लखोटिया, द्वितीय सुषमा भांगे तथा तृतीय इंदु शर्मा रही। सभी विजेताओं को सक्रिय सदस्या संगीता शर्मा ने पुरस्कार व विशेष अतिथि ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। आभार सह-संयोजिका नीता सारडा ने माना।

Leave a Reply