कुल पृष्ठ दर्शन : 7

You are currently viewing भोले की धुन में मन

भोले की धुन में मन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

भोले की धुन में रमा है मन काँवरियों की टोली का,
अनुपम अद्भुत धर्म सनातन भक्तियोग रंग सम होली का
हरिद्वार बन गया धाम शुभ गंगाजल शिव हर-हर का,
बम-बम भोलेनाथ उमेश्वर विश्वनाथ शिव शंकर की।

द्वादश ज्योतिर्लिंग सदाशिव नटराज शम्भु जगदीश्वर जी,
पावन सावन मास काँवरियों सजे पथ हरिद्वार गंगाधर का
जय-जयकारों काँवरिया चहुँ, हर हर महादेव विश्वंभर जी,
बरसे भक्ति रस विषधर शिव कोटिशः भक्त रुद्राक्षेश्वर की।

काँवरियों की टोली सावन, जल भरण चले ले काँवर भी,
नव उमंग खुशियों से झूमे, हर-हर भोलेनाथ महेश्वर का
प्रवहित धार भक्ति निर्झरिणी, कोटि-कोटि भक्त शक्तीश्वर जी,
जयकारा शिवदानी विषधर शिव नीलकंठ मुक्तेश्वर का।

भोले की धुन में रमा है मन नटराज नृत्य सम्मोहन का,
कंधों पर सज्जित काँवर जल हर-हर महादेव नंदीश्वर की
सावन मास प्रदोष काल सप्ताह दिवस शिव पूजन भी,
सकल पाप संताप क्लेश जन मिटे कृपा दृष्टि शिव शंकर की।

महादेव शिव शंकर शम्भो, हैं विषधर भी गंगाधर भी,
हालाहल विकराल काल भज, सच्चिदानंद सहोदर का।
जटाजूट नटराज महाशिव, देवाधिदेव परमेश्वर भी।
डमरूधर आशुतोष उमेश्वर, भज बाघम्बर नंदीश्वर जी॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥