जबलपुर (मप्र)।
सशक्त हस्ताक्षर की ३२वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद हुई।
मुख्य अतिथि व्यंग्यकार सुरेश मिश्र विचित्र की मौजूदगी में इसमें रचनाकारों ने जोरदार काव्य गंगा बहाई।
प्रारम्भ में संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने अतिथियों व साहित्यकारों का शब्द सुमनों से अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना कवयित्री तरूणा खरे ने प्रस्तुत की। अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि मंचीय कवयित्री श्रीमती वंदना सोनी विनम्र, डॉ. सलपनाथ यादव, समाजसेवक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार शरदचंद पालन, म.प्र साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित राज सागरी, पूर्व जज मीना भट्ट, वरिष्ठ साहित्यकार सुशील श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक और व्यंग्यकार अभिमन्यु जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर हस्ताक्षर द्वारा सुरेश मिश्र, वंदना सोनी, सलपनाथ यादव व रवि प्रकाश श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल व मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हास्य-व्यंग्य के कवि विजय बेशर्म को भी सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ अखिल जी ने दोहों से किया। प्रसिद्ध कवि दीनदयाल तिवारी बेताल, महासचिव जी.एल. जैन, प्रकाश सिंह ठाकुर, हिंदी भक्त-कवि संगम त्रिपाठी एवं विवेक कुमार चौकसे आदि ने कन्या भ्रूण हत्या पर मार्मिक रचनाएँ प्रस्तुत की। इति प्रकाश श्रीवास्तव, कालीदास ताम्रकार और कृष्णा राजपूत आदि ने भी प्रस्तुति से भाव-विभोर कर दिया၊
संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।