मथुरा (उप्र)।
मथुरा-वृंदावन में कविता कमाल की न्यू काव्य दर्शन फाउन्डेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन सह मुशायरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में समस्त कवियों का सम्मान एवं काव्य पाठ २४ अगस्त को होगा।
फाउन्डेशन के संयोजक रामानंद पाठक एवं सह संयोजक प्रमोद कुलश्रेष्ठ के अनुसार समारोह २४ अगस्त को प्रातः १० बजे से संध्या तक मथुरा में होना है। इसमें सम्मिलित होने के लिए रचनाएँ व्हाट्सएप (९१४९१७३३५५) करनी होंगी। सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कलमकारों की पुस्तकों का विमोचन भी होगा। कवि सम्मेलन के उपरांत देकर ५ पुरस्कारों (अंतर्राष्ट्रीय गीतांजलि श्री साहित्य-सम्मान, राष्ट्रभाषा उत्थान साहित्य-सम्मान, न्यू काव्य दर्शन फाउंडेशन पदक, कविता कमाल की साहित्य शिरोमणि सम्मान एवं रसखान साहित्य शिरोमणि-सम्मान) की घोषणा भी की जाएगी।