कुल पृष्ठ दर्शन : 3

मौन

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
********************************************

बोलो मोहन
कब तक मौन,
दर्शक बने रहोगे ?

कोई वेदना
क्यों छूती नहीं चेतना,
पीर कब दूर करोगे ?

घर बाहर
कहाँ जाऊँ किधर,
कब पुकार सुनोगे ?

कैसे क्या करूँ
स्वयं को सुरक्षित रखूँ,
संबल कब तुम बनोगे ?

अति हो गई
धरती शर्मिन्दा हो गई,
अब कब समझोगे ?