कुल पृष्ठ दर्शन : 6

युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियाँ अपेक्षित, अंतिम अवसर

लखनऊ (उप्र)। भाऊराव देवरस सेवा न्यास (लखनऊ) ३० वर्षों से विभिन्न विधाओं के युवा साहित्यकारों को ‘पं. प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान’ देता आया है। इसी क्रम में इस वर्ष भी १० सितम्बर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।
  संयोजक प्रो. विजय कुमार कर्ण
(८८८७६७१००४) ने बताया कि १ अगस्त २०२५ को रचनाकार की आयु ४० वर्ष से अधिक न हो। रचनाएँ हिंदी की ४ विधाओं में, १ संस्कृत और एक सिक्किम में बोली जाने वाली ‘भूटिया’ भाषा में हों। काव्य, कथा साहित्य, बाल साहित्य, पत्रकारिता, संस्कृत भाषा और भूटिया भाषा के लिए प्रत्येक विधा से १ साहित्यकार को सम्मान स्वरुप माँ सरस्वती की प्रतिमा, अंग वस्त्र एवं २५ हजार की धनराशि दी जाएगी। इच्छुक साहित्यकार को प्रकाशित मौलिक कृति-पुस्तक (४ प्रतियां), जीवनवृत्त आदि डाक से निर्देशित पते (भाऊराव देवरस सेवा न्यास, सी-९१, निराला नगर, लखनऊ-२२६०२०) पर भेजनी है।