कुल पृष्ठ दर्शन : 259

You are currently viewing रक्षा तिरंगा, वचन तिरंगा

रक्षा तिरंगा, वचन तिरंगा

अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर(मध्यप्रदेश)
******************************************

अपना सम्मान तिरंगा….

मन तिरंगा,
आन-बान तिरंगा-
तन तिरंगा।

जान तिरंगा,
देश रंग तिरंगा-
मान तिरंगा।

फूल तिरंगा,
एकता है तिरंगा-
ओज तिरंगा।

सोच तिरंगा,
कर्म मेरा तिरंगा-
वीर तिरंगा।

सेना तिरंगा,
आजादी है तिरंगा-
गर्व तिरंगा।

शक्ति तिरंगा,
बांधे सब तिरंगा-
भक्ति तिरंगा।

उठा तिरंगा,
लहरा दे तिरंगा-
गर्व तिरंगा।

सेवा तिरंगा,
देशभक्ति तिरंगा-
ईश तिरंगा।

रक्षा तिरंगा,
वचन भी तिरंगा-
जय तिरंगा।

जमीं तिरंगा,
स्वयं देश तिरंगा-
नभ तिरंगा॥

Leave a Reply