कुल पृष्ठ दर्शन : 5

You are currently viewing रचनाओं से बिखेरे फागुन के रंग

रचनाओं से बिखेरे फागुन के रंग

दिल्ली।

सृजन के रंग और केवल काव्य परिवार महाराष्ट्र इकाई द्वारा पहली काव्य गोष्ठी का आयोजन २२ मार्च को आभासी माध्यम से किया गया। इसमें सभी ने अपनी रचनाओं से फागुन के रंगों और मानवीय संवेदनाओं को बखूबी अभिव्यक्त किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रीता राम दास के साथ परिवार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति नारायण, डॉ. कनक लता तिवारी (महाराष्ट्र अध्यक्ष) और केवल कोठारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा दी। भारत के विभिन्न राज्यों से शामिल विद्वान कवियों को सुनना सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस पहली साझा काव्य गोष्ठी का संचालन सीमा त्रिवेदी ने किया।