कुल पृष्ठ दर्शन : 7

रजत जयंती पर २० को सम्मान समारोह

आगरा (उप्र)।

आगरा महानगर लेखिका समिति के २५वें स्थापना दिवस समारोह एवं वार्षिकोत्सव में वार्षिकी निःसृत का लोकार्पण और सम्मान होगा। इस रजत जयंती समारोह में सभी सादर आमन्त्रित हैं।
संरक्षिका श्रीमती शांति नागर,
संस्थापिका डॉ. शैलबाला अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रो. आशुरानी (उपकुलपति डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा), विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप श्रीधर (निदेशक-के एम आई, आगरा विवि) हैं। इस मौके पर डॉ. ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली) को साहित्य सेवी सम्मान २०२५, डॉ. अनुपमा पांडेय ‘भारतीय’ (गाजियाबाद), डॉ. शिखा श्रीधर (आगरा) और डॉ. शैफाली चतुर्वेदी (आगरा) को शिक्षिका सम्मान २०२५ दिया जाएगा। आयोजन २० सितंबर शनिवार को दोपहर ढाई बजे होटल ग्रैण्ड, सुल्तान पुरा, आगरा (नियर कैंट स्टेशन, आगरा) में होगा।