कुल पृष्ठ दर्शन : 8

राजेन्द्र यादव हंस सम्मान-२०२५ के विजेता सम्मानित

दिल्ली।

राजेन्द्र यादव हंस सम्मान-२०२५ विजेता घोषित होने के बाद शुक्रवार को इनको सम्मानित किया गया। विशेष रूप से राजेन्द्र यादव हंस कथा सम्मान (संयुक्त) श्रीधर करुणानिधि (कहानी-जिग जैग मुहब्बत, ‘हंस’ में प्रकाशित) और आलोक रंजन (कहानी-तलईकूत्तल, ‘हंस’ में प्रकाशित) को दिया गया।
यह कार्यक्रम २८ अगस्त की शाम को मल्टीपर्पज़ हॉल (कमला देवी कॉम्पलेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर) में आयोजित किया जाकर
राजेन्द्र यादव हंस अनुवाद सम्मान
अनुश्री प्रकाश को ‘निगरानी’ (जापानी कहानी, मूल लेखक- सेइचो मात्सुमोतो) हेतु दिया गया।
ऐसे ही युवा कथा सम्मान ‘दस्तक’ हेतु अरोध कुमार मंडल (कहानी- बगुले), राजेन्द्र यादव हंस कविता सम्मान राधेश्याम तिवारी कविता ‘लौटना’, राजेन्द्र यादव हंस लेख सम्मान अशोक कुमार को ‘आधुनिक दर्शन की विकास यात्रा-५’ के लिए दिया गया। इसी कड़ी में राजेन्द्र यादव हंस समीक्षा सम्मान रश्मि रावत को ‘डरों का डेरा’ (किताब-सुखी घर सोसाइटी, लेखक-विनोद दस) हेतु, राजेन्द्र यादव हंस ग़ज़ल सम्मान सिराज फ़ैसल ख़ान को ग़ज़ल, राजेन्द्र यादव हंस लघुकथा सम्मान संदीप तोमर को ‘खबर की खबर’ एवं राजेन्द्र यादव हंस आवरण सम्मान नरेन्द्र नागदेव को दिया। राजेन्द्र यादव हंस पत्र सम्मान शरद गुप्त ‘शरद’ को तथा राजेन्द्र यादव हंस विक्रेता सम्मान संजीव कालरा (संजीव ट्रेडर्स, नई दिल्ली) को देकर सम्मानित किया गया।