कुल पृष्ठ दर्शन :

राष्ट्रीय बाल कहानी व कविता प्रतियोगिता में प्रविष्टि आमंत्रित

दौसा (राजस्थान)।

दौसा (राजस्थान)। अनुराग सेवा संस्थान (लालसोट) द्वारा स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बाल कहानी व कविता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दोनों हेतु टाइप की हुई प्रविष्टियाँ आवश्यक विवरण सहित ३० जनवरी तक केवल व्हाट्सएप
(९३७६०३२५७५) पर भेजनी है।
संस्थान संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता शहीद दिवस के अवसर पर की जा रही है। इसके संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. संजीव कुमार रावत (प्रभारी, बाल साहित्य रचना शिविर) को सौंपी गई है। राष्ट्रीय बाल कहानी प्रतियोगिता का विषय ‘भारत शहीदों का देश’ (किसी एक अमर शहीद पर आधारित) एवं शब्द सीमा ३०० से ५०० है। यह ३ आयु वर्ग-बाल (१२ वर्ष तक), किशोर (१३-१८ वर्ष) एवं युवा (१९-२५ वर्ष) में होगी।
आपके अनुसार बाल कविता का विषय ‘भारत के अमर शहीद’ (किसी एक शहीद पर आधारित) है। कविता अधिकतम २० पंक्ति की होगी। इसमें देशभर से रचनाकार भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में देशभक्ति की भावना व रचनात्मक चेतना का विकास करना है। चयनितों को लालसोट में सम्मानित किया जाएगा।