कुल पृष्ठ दर्शन : 2

You are currently viewing लोकमाता अहिल्याबाई को काव्यात्मक श्रद्धा सुमन अर्पित

लोकमाता अहिल्याबाई को काव्यात्मक श्रद्धा सुमन अर्पित

आगरा (उप्र)।

मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति (आगरा) के तत्वावधान में उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन वी.जी. क्राफ्ट रॉयल बैंक्वेटस (फतेहाबाद रोड) के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और अध्यक्ष हरिसिंह बेदरिया रहे।

इस अवसर पर भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. राजेन्द्र मिलन भी सम्मानित किए गए। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से सुशील सरित, दुर्ग विजय सिंह दीप, डॉ. शशि गुप्ता, डॉ. असीम आनंद, घनश्याम होलकर व राजेश्वरी आदि ने अहिल्याबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सम-सामयिक कविताएँ सुना कर सैंकड़ों काव्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन कवि इंदल सिंह इंदु ने किया।