कुल पृष्ठ दर्शन : 235

You are currently viewing लोकार्पण ५ फरवरी को,रश्मि रावत को मिलेगा ‘काव्य श्री सम्मान’

लोकार्पण ५ फरवरी को,रश्मि रावत को मिलेगा ‘काव्य श्री सम्मान’

जांजगीर-चांपा (छग)।

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह ‘भारत के अशोक चक्र विजेता’ का लोकार्पण दिल्ली के हिंदी भवन में ५ फरवरी को किया जाएगा। इसमें दोहाकार रश्मि रावत (गाजियाबाद) सहित १४० साहित्यकारों को ‘काव्य श्री सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि, इस विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया था, जिसमें २०१ रचनाकारों के काव्य पाठ को विशिष्ट श्रेणी में मानते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस ग्रंथ में संकलनकर्ता की भूमिका महासचिव व वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।

Leave a Reply