मुम्बई (महाराष्ट्र)।
औद्योगिक राजधानी मुम्बई में तीर्थंकर भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित ‘संवाद से समाधान-एक परिचर्चा’ का आयोजन महावीरायतन फाउंडेशन के तत्वावधान में यशवंतराव चव्हाण सभागृह में हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, जिन्होंने लेखक ललित गर्ग को सम्मानित किया।
आयोजन के परिकल्पनाकार स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में इसमें महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा तथा महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे की भी उपस्थिति रही। इसमें समर्पित सेवाओं के लिए श्री गर्ग (दिल्ली) को ‘समाज संवाद रत्न सम्मान’ प्रदत्त किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लघु नाटिकाएं, भक्ति गीत और संवाद सत्र भी हुए।
इस अवसर पर श्री बिरला ने देवेंद्र ब्रह्मचारी के जीवन-कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘भारत गौरव’ एवं निर्मल कुमार सेठी की स्मृति पुस्तक का भी लोकार्पण किया।