कुल पृष्ठ दर्शन : 28

विमोचन व काव्य पाठ से किया युवाओं से सतत लेखन का आह्वान

बिलासपुर (छग)।

सविता स्मृति स्वरोज फाउंडेशन के पांचवें वार्षिक आयोजन एवं स्मृति शेष सविता प्रथमेश के जन्मदिन के अवसर पर निसर्ग नीड़ (बिलासपुर) में नवयुवा कवियों का काव्य पाठ कार्यक्रम किया गया। अतिथियों ने युवाओं को सतत लेखन और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की वार्षिक पत्रिका स्मृति सविता तथा कवयित्री पल्लवी मुखर्जी के प्रथम कविता संग्रह ‘विलुप्त होती जाती हैं स्त्रियाँ’ का विमोचन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवारी, नथमल शर्मा, मीता दास, द्वारिका अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे। अनुराग तिवारी, निधि तिवारी, वर्षा रानी और शुभांगी बाजपेयी सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया।
संचालन आकांक्षा वाजपेयी ने किया। आभार प्रदर्शन महिमा दुबे ने किया।