कुल पृष्ठ दर्शन : 18

You are currently viewing विविधा सृजन सम्मान २०२५ के लिए कृति आमंत्रित

विविधा सृजन सम्मान २०२५ के लिए कृति आमंत्रित

श्रीगंगानगर (राजस्थान)।

साहित्य को समर्पित संस्था विविधा (सूरतगढ़) की ओर से साल २०२५ के लिए साहित्यिक कृति आमंत्रित है। उपरोक्त पुरस्कारों के लिए जनवरी २०२४ के पश्चात प्रकाशित पुस्तक की प्रविष्टि ३१ जुलाई तक भेजी जा सकती है।
संस्थापक डाॅ. एन.के. सोमानी
(६३५००३५६६८) ने बताया कि हिन्दी कहानी के लिए स्व. श्री लक्ष्मण राम सेवटा स्मृति कथा पुरस्कार, हिन्दी कविता के लिए स्व. श्रीमती कृष्णा देवी कामरा स्मृति कविता पुरस्कार, राजस्थानी कविता के लिए स्व. श्रीमती गोपी देवी चांडक स्मृति पुरस्कार, हिंदी व राजस्थानी उपन्यास के लिए स्व. श्री भैरूदान समानी स्मृति पुरस्कार, हिन्दी व राजस्थानी व्यंग्य के लिए स्व. श्री जुगलकिशोर सोमानी स्मृति व्यंग्य सम्मान तथा हिन्दी व राजस्थानी की प्रथम प्रकाशित पुस्तक के लिए स्व. श्री अर्जुनराम सुथार स्मृति प्रथम कृति पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक पुरस्कार के तहत ११ हजार ₹ व स्मृति चिन्ह हेतु कोई भी भारतीय साहित्यकार प्रविष्टि भेज सकता है।