कुल पृष्ठ दर्शन : 24

You are currently viewing विश्व कप विजेता भारत

विश्व कप विजेता भारत

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

विश्व कप जीता रोहित विराट, बीस- बीस क्रिकेट विजयी भारत
कर दिया कमाल, रच दी मिसाल, साधुवाद खिलाड़ी शुभ आरत।

विश्व विजय गीत रच दिया वतन, अविचल विराट जय गीत वतन
था खड़ा हिमाचल तुल्य शिखर, रोहित मिलाप कप्तान यतन।

रौद्र रूप योद्धा एकनिष्ठ, संकल्प विजय क्रीडक वरिष्ठ,
ब्रह्मास्त्र गेंद बुमराह कहर, हार्दिक प्रचण्ड घातक वरिष्ठ।

ढँक हार हाथ लपका सूरज, घातक चीतल उछला सूरज
रच दिया कीर्ति विजयी अतीत, थी महाविजय अरुणिम भारत।

कीर्तिमान समुज्ज्वल बन विराट, नायकत्व गज़ब रोहित नायक
दे दुश्मन को रण फ़र्श अर्श, कुलदीप अजय विजयी भारत।

पा विजय खेल चहका भारत, सम्पूर्ण जगत उतरा आरत
जय गान राष्ट्र गूंजा जन-मन, खुशियाँ छलकी क्रीड़क भारत।

कर लक्ष्य भेद दुर्जय विराट, हार्दिक घात बुमराह साथ,
बस एक दृष्टि बस लक्ष्य भेद, लपक गेंद ऋषभ शत्रु अनाथ।

रखी लाज तिरंगे आन-बान, विजय शीश झुका भगवान मान
चहुँ विजय गीत संगीत नृत्य, पुलकित रग-रग विराट कृत्य।

रोहित विराट जन-मन विराट, बीस-बीस ओवर क्रिकेट सम्राट,
दिव्यास्त्र प्रहार रिपु घायल, अफ्रीका पस्त लखि अट्टहास।

संकल्प अटल मैदान समर, लिखते विराट जय गीत निखर,
इतिहास विजय नव क्रीड़क उदय, स्वीकार विजय बधाई अमर॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥