कुल पृष्ठ दर्शन : 26

You are currently viewing विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड–२०२५ का पोस्टर और संग्रह लोकार्पित

विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड–२०२५ का पोस्टर और संग्रह लोकार्पित

भोपाल (मप्र)।

इंडियन लिटरेरी एन्ड आर्ट सोसाइटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया (इलासा) ने सिडनी में ‘विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड–२०२५’ का पोस्टर लोकार्पित किया। इस अवसर पर ‘ऑस्ट्रेलिया की चयनित कहानियाँ’ का भी लोकार्पण हुआ।
विश्व रंग के अंतर्गत प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र द्वारा संयोजित उक्त २१ लेखकों की कहानियों की पुस्तक का संपादन सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. रेखा राजवंशी (आस्ट्रेलिया) ने किया है। ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के उपलक्ष्य में भारतीय भाषाओं के कवियों का काव्य पाठ भी आयोजित किया गया। २० कवियों ने अपनी मातृभाषा में इसमें कविताएँ सुनाई। विशिष्ट अतिथि भारत के जाने-माने शायर डॉ. नफ़ास अम्बालवी, विदुषी लेखिका डॉ. मीनाक्षी जोशी तथा कवि डॉ. विनयशील चतुर्वेदी रहे। सफल संचालन कवि मृणाल शर्मा और इंगिता ठक्कर ने किया।