इंदौर (मप्र)।
क्षितिज संस्था इंदौर द्वारा १७ नवंबर २०२४ को इंदौर में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन २०२४ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व लघुकथा प्रतियोगिता २०२४ भी होगी, जिसके लिए लघुकथा की प्रविष्टि २० जुलाई तक आमंत्रित की गई है।
संयोजक सतीश राठी एवं दीपक गिरकर के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम ८ विजेता लघुकथाकारों को डॉ. सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान, डॉ. श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान और सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान आदि दिए जाएंगे। सिर्फ १ लघुकथा मापदंडों के अनुकूल, अधिकतम ५०० शब्दों की एवं अप्रकाशित ही भेजनी है। अधिक जानकारी ९४२५०६७०३६ से ली जा सकती है।