कुल पृष्ठ दर्शन : 16

You are currently viewing शब्द निष्ठा पुरस्कार स्पर्धा का परिणाम जारी

शब्द निष्ठा पुरस्कार स्पर्धा का परिणाम जारी

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल विद्यानुग स्मृति अखिल भारतीय कहानी संग्रह, लघुकथा व कहानी विधाओं पर आयोजित शब्द निष्ठा प्रतियोगिता-११ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कहानी संग्रह वर्ग में निर्मला तिवारी, लघुकथा में कंचन सक्सेना व दिव्या शर्मा, कहानी वर्ग में विनीता राहुरीकर व श्रेष्ठ लघुकथा में डाॅ. पूजा हेमकुमार अलापुरिया ‘हेमाक्ष’ (मुम्बई, महाराष्ट्र) की रचना ‘कर्तव्य’ चयनित हुई है।
शब्द निष्ठा पुरस्कार-सम्मान के संयोजक डाॅ. अखिलेश पालरिया ने बताया कि कहानी संग्रह में
३ पुरस्कार (प्रत्येक को ५ हजार ₹) में निर्मला तिवारी को संग्रह- ‘जो राम रचि राखा’ के लिए और डाॅ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’ को संग्रह ‘हवाई चप्पल वाला हीरो’ के लिए चयनित किया गया है। इसी में वरीयता क्रम में कमल कपूर, सुमन वाजपेयी, भगवती प्रसाद द्विवेदी और नीरू मित्तल ‘नीर’ आदि को भी चुना गया है। लघुकथा में प्रथम (२ को संयुक्त, प्रत्येक को ढाई हजार ₹) के बाद द्वितीय (२ को संयुक्त, प्रत्येक को १५००₹) हेतु चंद्रेश छतलानी व संतोष सुपेकर की रचना चुनी गई है। आपके अनुसार श्रेष्ठ लघुकथा (प्रत्येक को ५५० ₹) में डाॅ. जगदीश पंत, डाॅ. आशा शर्मा, नीलम राकेश, डाॅ. शील कौशिक,, हरीश कुमार अमित, डाॅ. अलापुरिया एवं सुनीता विश्नोलिया आदि को विद्वान निर्णायकों ने चुना है।

इसी तरह निर्णायकों ने कहानी के अंतर्गत २ लेखकों को संयुक्त रूप से (प्रत्येक को ढाई हजार ₹) चुना है। आपने सभी को पुरस्कार के लिए बधाई दी है।