कुल पृष्ठ दर्शन : 10

‘शिवना नवलेखन पुरस्कार’ हेतु पांडुलिपि आमंत्रित

सीहोर (मप्र)।

शिवना प्रकाशन द्वारा नए लेखकों को प्रोत्साहन देने के लिए ‘शिवना नवलेखन पुरस्कार’ की शुरूआत की जा रही है। यह गद्य साहित्य की विभिन्न विधाओं (कहानी, उपन्यास तथा कथेतर) में दिया जाएगा। १ पांडुलिपि को दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए नए लेखकों से १५ अक्टूबर २०२४ तक आवेदन आमंत्रित हैं।

प्रकाशन (८९५९४४६२४४) से जारी जानकारी अनुसार पुरस्कृत तथा अनुशंसित २ पांडुलिपियों का प्रकाशन शिवना प्रकाशन द्वारा किया जाएगा। पुरस्कृत लेखक को विश्व पुस्तक मेले में यह पुरस्कार देकर लोकार्पण भी किया जाएगा। यह पांडुलिपि डायरी, संस्मरण, रेखाचित्र, यात्रा वृत्तांत, रिपोर्ताज आदि विधाओं में आमंत्रित हैं। इस पुरस्कार के लिए इससे पूर्व किसी विधा की कोई किताब प्रकाशित नहीं होनी चाहिए। पुरस्कृत लेखक को ११ हज़ार रुपए, पुरस्कार पत्र तथा ५१०० रुपए की पुस्तक की प्रतियाँ दी जाएंगी। पुरस्कार के लिए ५ सदस्यों की समन्वय समिति (सुधा ओम ढींगरा-अमेरिका, ज्योति जैन-इन्दौर, शैलेन्द्र शरण-खण्डवा, पारुल सिंह-नई दिल्ली तथा शहरयार-सीहोर) भी बनाई गई है।