दिल्ली।
विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ‘श्रीमती अनीता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता’-तृतीय (२०२५-२६) हेतु प्रविष्टि अपेक्षित है। कहानी भेजने की अन्तिम तारीख ३१ दिसम्बर २५ है।
प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल कुमार और अध्यक्ष नवीन कुमार गोयल के अनुसार प्रतियोगी कहानियाँ ई-मेल (vishnuprab hakarpratishthan@gmail.com) या पते (विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान, ए-२४९, सेक्टर-४६, नोएडा (उप्र)-२०१३० ३) पर स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं।
उक्त प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के कथाकार भाग ले सकेंगे। कहानी मूलतः हिंदी में लिखी होनी चाहिए न कि अनूदित हो। मौलिक और अप्रकाशित कहानी ही मान्य होगी। कहानी का विषय मानव एवं राष्ट्रीय जीवन मूल्यों के अन्तर्गत हो।
उन्होंने बताया कि कहानी न्यूनतम २ हजार व अधिकतम लगभग ५ हजार शब्दों की हो। परिणाम मार्च २०२६ में घोषित किया जाएगा। विजेता कथाकारों को सम्मान स्वरूप प्रथम पुरस्कार ११,१००₹, द्वितीय साढ़े ७ हजार, तृतीय ५१००₹ एवं ५ सांत्वना पुरस्कार में १००₹( प्रत्येक) दिए जाएंगे। उक्त पुरस्कृत कहानियों का साझा संकलन प्रकाशित किया जाएगा।
 
					 
		