भोपाल (मप्र)।
साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश (संस्कृति परिषद्, भोपाल) द्वारा श्रेष्ठ कृतियों पर कैलेण्डर वर्ष २०२४ पुरस्कार योजना के अंतर्गत १३ अखिल भारतीय (प्रत्येक १ लाख) एवं १५ प्रादेशिक पुरस्कार (प्रत्येक ५१ हजार) हेतु लेखकों-प्रकाशकों से हिंदी की विधाओं में उसी वर्ष की पुस्तकें आमंत्रित हैं। यह १५ सितम्बर तक भेजनी हैं।
अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे के अनुसार अकादमी में प्रदेश की ६ बोलियों की श्रेष्ठ कृतियों हेतु भी वर्ष २०२४ पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुस्तकें आमंत्रित (प्रत्येक पुरस्कार ५१ हजार ₹) हैं। प्रत्येक पुरस्कार के लिए पुस्तक की ३ प्रतियाँ प्रविष्टि हेतु भेजनी होंगी। अकादमी (कार्यालय समय) में पुस्तकें प्राप्त होने की अंतिम तारीख १५ सितम्बर है। इसकी नियमावली और विवरण के लिए साहित्य अकादमी (भोपाल) में दूरभाष (०७५५-२५५४७८२) पर सम्पर्क किया जा सकता है।