बिलासपुर (छग)।
संकेत साहित्य समिति (बिलासपुर) के तत्वावधान में २४ जून को राजकिशोर नगर में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।मुख्य अतिथि कवि संगम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि गोपाल चंद्र मुखर्जी रहे। अध्यक्षता अमृत लाल पाठक ने की।
प्रारम्भ में अतिथियों व कवियों ने सरस्वती पूजन किया। स्वागत समिति अध्यक्ष राकेश खरे ने किया। गोष्ठी में नरेन्द्र कुमार शुक्ला, मुरली धर गोंडाने, संगम त्रिपाठी व वंदना खरे ने काव्य पाठ किया। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक श्री त्रिपाठी ने वरिष्ठ साहित्यकार विजय तिवारी को सम्मानित किया। अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’ के संचालन में काव्य की फुहार की गई। आभार राकेश कुमार खरे ने अपने अंदाज में व्यक्त किया।