कुल पृष्ठ दर्शन : 12

You are currently viewing सम्मान समारोह संग जमा काव्य गोष्ठी का रंग

सम्मान समारोह संग जमा काव्य गोष्ठी का रंग

दतिया (मप्र)।

‘विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर हिंदी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। यह महोत्सव के संयोजक पत्रकार जगत शर्मा के निवास पर हुई, जिसमें मुख्य अतिथि विख्यात शिक्षाविद तथा विचारक हरिहर समाधिया मंचासीन रहे।
इसमें विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह तोमर रहे। अध्यक्षता साहित्यकार रवि ठाकुर ने की। शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना कवि मनीराम शर्मा ने की। स्वागत जगत शर्मा तथा दिनेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के नवनियुक्त प्रांत मंत्री भानु शर्मा तथा जिला महामंत्री मंजूलता खरे को शाल, श्रीफल और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। गोष्ठी में हास्य कवि डॉ. राज गोस्वामी, सुन्दरलाल श्रीवास्तव, गीतकार रविन्द्र परमार, अरुण सिद्ध और शुभादित्य शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया।
संचालन साहित्यकार कमलकांत शर्मा ने किया। जगत शर्मा ने सभी का आभार माना।