ब्रजराज नगर (उप्र)।
डीएवी पब्लिक स्कूल, ईब क्षेत्र ब्रजराज नगर में साहित्य की सुगंध से महका हुआ साहित्य सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ स्कूल एस.ओ.सी.पी. हिलटॉप के प्राचार्य चिन्मय महापात्र ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गान के साथ किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार प्रधान ने स्वागत भाषण द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने छात्रों को साहित्य के अध्ययन और लेखन के प्रति प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री महापात्र ने प्रेरणादायी वक्तव्य में साहित्य को मानव जीवन का दर्पण बताते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। इसके पश्चात ब्रजराज नगर कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अजयदीप ने विचार प्रस्तुत किए। कुमारबंध कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. संजुक्ता होता, सुव्रत कुमार पुजारी और हिंदी विभागाध्यक्ष पप्पू यादव ने भी साहित्य पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने श्लोक पाठ, कविता-पाठ, लघु नाटिका आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
